{"_id":"6a6107130e1c1e1b230fab09","slug":"people-outraged-by-electricity-jes-arbitrary-conduct-demand-transfer-kasganj-news-c-175-1-agr1054-151025-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बिजली जेई की मनमानी पर भड़के लोग, तबादले की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बिजली जेई की मनमानी पर भड़के लोग, तबादले की मांग
विज्ञापन
फोटो27सहावर में अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा को शिकायती पत्र सौंपते लोग। संवाद
सहावर। नगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता (जेई) कमलेश कुमार गौतम के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। जेई की मनमानी, उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार और बिजली समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही से परेशान लोगों ने अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा को शिकायती पत्र सौंपा है। क्षेत्रवासियों ने विधायक से हस्तक्षेप कर जेई के तुरंत स्थानांतरण की मांग की है।
स्थानीय निवासी अशोक वार्ष्णेय और विवेक पांडेय का आरोप है कि ट्रांसफाॅर्मर खराब होने या लाइन फॉल्ट होने पर कई-कई दिनों तक मरम्मत नहीं कराई जाती, जिससे लोग भीषण बिजली संकट झेलने को मजबूर हैं। शिकायत के लिए फोन करने पर जेई कॉल रिसीव नहीं करते और बात होने पर अभद्रता करते हैं।
उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि नए कनेक्शन, मीटर बदलने और बिजली बिल संशोधन जैसे जरूरी कामों में जानबूझकर देरी की जाती है। पहले भी बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने विधायक से मांग की है कि जेई का तबादला कर किसी जिम्मेदार अधिकारी की तैनाती कराई जाए। इस दौरान संजीव राजपूत, नारायण पाराशर, रवि शर्मा, शिवानंद मिश्रा, सोनू कुमार, मोहित कुमार, प्रेमचंद और सुमित वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।