{"_id":"6ac3dee57da26fc2a909e9b1","slug":"path-to-iti-admission-reopens-apply-by-the-11th-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-154990-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आईटीआई में दाखिले का रास्ता फिर खुला, अब 11 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आईटीआई में दाखिले का रास्ता फिर खुला, अब 11 तक करें आवेदन
विज्ञापन
कासगंज। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी।
अभ्यर्थी 11 अक्तूबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन और विकल्प पंजीकरण कर सकेंगे। इस चरण में पुराने पंजीकृत अभ्यर्थियों के साथ नए अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अवसर दिया गया है।
अभी तक की प्रवेश प्रक्रिया में अचयनित अथवा चयनित होने के बावजूद प्रवेश से वंचित अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन कर नए संस्थान और व्यवसाय के विकल्प दर्ज कर सकेंगे। नए विकल्प नहीं भरने पर उन्हें मूल आवेदन में दर्ज विकल्पों के आधार पर सीट आवंटन में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
नए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के बाद डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई से शुल्क जमा करना होगा। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपये, अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए 250 रुपये और महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित है।
चतुर्थ चरण के बाद बची सीटों की जानकारी जनपद, संस्थान, व्यवसाय और पाठ्यक्रमवार ऑनलाइन उपलब्ध होगी।
अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट या संबंधित आईटीआई से रिक्त सीटों की जानकारी ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।