फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Paravets and Pashu Mitras protest demanding regular honorarium and insurance.

Kasganj News: नियमित मानदेय और बीमा की मांग को लेकर पैरावेट-पशु मित्रों का प्रदर्शन

Mon, 27 Jul 2026 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। ऑल पैरावेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ ने नियमित मानदेय, 20 लाख रुपये का बीमा और विभाग में रिक्त पदों पर समायोजन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सोमवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो पैरावेट और पशु मित्र कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

ऑल पैरावेट/पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पैरावेट और पशु मित्र पिछले करीब 20 वर्षों से पशुपालन विभाग में कृत्रिम गर्भाधान, प्राथमिक पशु चिकित्सा, टीकाकरण, बंध्याकरण सहित कई महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद जटिल सत्यापन प्रक्रिया के कारण उन्हें नियमित मानदेय नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि लंबे समय से विभाग में सेवाएं देने के बावजूद उनके कार्यों का न तो समुचित मूल्यांकन किया गया और न ही उन्हें उचित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने जोखिमपूर्ण कार्यों को देखते हुए 20 लाख रुपये का बीमा उपलब्ध कराने तथा विभाग में रिक्त पदों पर पैरावेट और पशु मित्रों का समायोजन किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो सभी पैरावेट और पशु मित्र कार्य बहिष्कार करते हुए आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और विभाग की होगी। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष सचिन राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष सोनू चौहान, विकास, लेखराज, अनूप सिंह, पवन, ललित, किशन, मनोज चौहान, रजत वर्मा सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed