{"_id":"6ace7273d8ca1c2ec90c4120","slug":"nodal-officer-appointed-for-raids-on-quacks-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-155518-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: झोलाछाप डॉक्टरों पर छापेमारी के लिए नोडल अधिकारी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: झोलाछाप डॉक्टरों पर छापेमारी के लिए नोडल अधिकारी नामित
विज्ञापन
कासगंज। जिले में झोलाछाप और अपंजीकृत चिकित्सकों के साथ ही अवैध रूप से संचालित क्लीनिक, नर्सिंग होम और लैब के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नोडल अधिकारी बदल दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने पूर्व में गठित टीम को तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए डॉ. मदन कुमार को नया नोडल अधिकारी नामित किया है।
लगातार शिकायतों के बाद पूर्व में छापेमार कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई थी। इसमें डॉ. कुंवर उत्कर्ष यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया था। इनके अलावा धर्मेंद्र यादव को डीपीसी, विमल कुमार को डीईओ और संजय दीक्षित को डीजीएम के रूप में नामित किया गया था। सीएमओ ने अब इस टीम को समाप्त कर नई व्यवस्था लागू की है। संवाद