फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Naga sadhus take a dip in the Ganga at the conclusion of the royal procession.

Kasganj News: नागा साधुओं ने शाही शोभायात्रा के समापन पर लगाई गंगा में डुबकी

Wed, 03 Dec 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 03 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Naga sadhus take a dip in the Ganga at the conclusion of the royal procession.
फोटो28सोरोंजी में हरि की पौड़ी पर स्नान करते नागा साधू। संवाद
सोराेंजी। तीर्थनगरी सोरोंजी की हरि की पौड़ी में नागा साधुओं ने शाही स्नान किया। शाही शोभायात्रा का समापन के बाद नागा साधु हरि की पौड़ी के घाट पर पहुंचे और सीढि़यों से गंगा में छलांग लगा दी। गंगा स्नान के दौरान भी नागा साधु पानी में करतब दिखाते नजर आए। नागा साधुओं के शाही स्नान को देखने के लिए भी हरि की पौड़ी किनारे जनमानस की भीड़ डटी रही।
विज्ञापन

तीर्थनगरी की हरि की पौड़ी में मार्गशीर्ष मेले के दौरान सुबह पहले नागा साधुओं की शाही शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद शाही स्नान करने की परंपरा है। इस परंपरा को पूरा करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से आए नागा साधु इन दिनों सोरोंजी में है। नागालैंड आश्रम में मेला मार्गशीर्ष शुरू होने से पहले ही नागा साधुओं ने प्रवास कर लिया था। नागा साधुओं के स्नान के दौरान पीएसी फ्लड यूनिट और पुलिस सक्रिय नजर आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed