फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Motorcyclist dies after collision with bus

Kasganj News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 23 Jul 2026 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर शाम रोडवेज बस ने गंजडुंडवारा-बदायूं मार्ग पर बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव नगला मेहरी निवासी देवेंद्र पुत्र हरी सिंह बृहस्पतिवार की शाम 6:15 बजे बाइक पर सवार होकर कादरचौक की ओर से गंजडुंडवारा की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव नवाबगंज नगरीया के पास रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। पुलिस को लोगों ने बताया कि बदायूं डिपो की बस गंजडुंडवारा की ओर तेज गति से जा रही थी। पुलिस ने युवक की मौत की सूचना परिजन को दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed