फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Mohit won the 1600m race, while Ragini triumphed in the 400m event.

Kasganj News: 1600 मीटर दौड़ में मोहित, 400 मीटर में रागिनी ने मारी बाजी

Sun, 11 Oct 2026 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mohit won the 1600m race, while Ragini triumphed in the 400m event.
फोटो - 39 पटियाली के गांव बोढार में प्रतियोगिता में ​विजयी छात्रा को सम्मानित करते अति​थि। स्
पटियाली। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नगला बौडार में रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं एडवोकेट कश्मीर सिंह गौतम ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

संयोजक टीम के अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में रुस्तमपुर निवासी भूरे सिंह के पुत्र मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। घोंसगंज निवासी निशान सिंह के पुत्र बनारस दूसरे और रुस्तमपुर निवासी सुशील कुमार के पुत्र रामशरण तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में शेर सिंह की पुत्री रागिनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वीरेंद्र सिंह की पुत्री सरस्वती दूसरे स्थान पर रहीं जबकि नगला बौडार निवासी खूब सिंह की पुत्री संघमित्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर आयोजक टीम ने सभी विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संयोजक टीम के सचिव राहुल कुमार, गौरव, पवन, रघुवीर सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed