फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   MLA Abbas Ansari will be shifted from Chitrakoot to Kasganj jail

Kasganj: विधायक अब्बास अंसारी को चित्रकूट से कासगंज जेल किया जाएगा शिफ्ट, मंत्री बोले- ऐसी गलती बर्दाश्त नहीं

Tue, 14 Feb 2023 08:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 08:44 PM IST
सार

चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को अब कासगंज जेल में शिफ्ट किया जाएगा। जेल मंत्री ने यह आदेश जारी किया है। उन्होंने इस आदेश पर तत्काल अमल करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि भविष्य में ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

 

विज्ञापन
MLA Abbas Ansari will be shifted from Chitrakoot to Kasganj jail
चित्रकूट जेल में बंद अब्बास अंसारी को कासगंज जेल शिफ्ट किया जाएगा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश की चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को कासगंज जेल शिफ्ट किया जाएगा। कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने यह आदेश जारी किया है। उन्होंने मंगलवार को ही आदेश पर अमल करने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही, इस घटना में संलिप्त जेलकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने जेल अधीक्षकों को फटकार लगाते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

विज्ञापन


कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या, दबाव या धमकी मिले तो इसकी सूचना तत्काल मुख्यालय को दें। घटना होने के बाद ऐसी बातों का संज्ञान नहीं लिया जाएगा। साथ ही कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसी घटनाओं से सकारात्मक एवं अच्छे कार्य प्रभावित हो जाते हैं। उन्होंने जेल अधीक्षकों से 20 फरवरी तक जेलों में बंद टॉप टेन अपराधियों की सूची मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही, सीसीटीवी से निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने को कहा।
विज्ञापन


मुख्यालय स्तर पर निगरानी तंत्र को और बेहतर कैसे किया जाए। इस पर कार्रवाई के निर्देश डीजी जेल को दिये। वहीं कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि तकनीकी विकास के बावजूद इस प्रकार की घटना होना आश्चर्यजनक एवं अक्षम्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed