{"_id":"6931d5ae5981b56eec04b044","slug":"margashirsha-mela-the-legal-camp-at-the-fair-will-be-useful-kasganj-news-c-175-1-kas1001-140370-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मेला मार्गशीर्ष-\nमेला में कानूनी शिविर रहेगा उपयोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मेला मार्गशीर्ष- मेला में कानूनी शिविर रहेगा उपयोगी
Fri, 05 Dec 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो30सोरोंजी में मेला मार्गशीर्ष में विधिक जागरूकता शिविर का शुभारंभ करते जिला जज रामेश्वर
कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेला मार्गशीर्ष में आमजन को विधिक साक्षरता प्रदान करने के लिए जागरूकता शिविर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। जिला जज रामेश्वर एवं पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर अभिकरण हरविंदर सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।
जिला जज ने कहा कि मेला में शिविर कार्यालय जागरूकता के उद्देश्य से स्थापित किया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग कानून के बारे में जानकारी ले सकें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का टोल फ्री नंबर भी लोगों को बताया जाएगा जिससे लोग जानकारी हासिल कर सकेंगे। प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज विजय कुमार तृतीय ने कहा कि लगातार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विधिक जागरूकता के लिए समय-समय पर शिविर आयोजित कर रहा है। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों में अनुपमा सिंह, आशीष कुमार, शालिनी सिंह, एसडीएम संजीव कुमार, अधिवक्ता उपेंद्र कुमार मिश्रा, अधिवक्ता सत्येंद्रपाल सिंह बैस, पालिकाध्यक्ष सोरोंजी रामेश्वर दयाल महेरे, अधिवक्ता विवेक राघव, अधिवक्ता अभिषेक शर्मा, अधिवक्ता अंजुम राहत आदि मौजूद रहे।