{"_id":"6931cfb74496dd556a0ed78c","slug":"margashirsha-mela-the-fair-was-lively-from-morning-till-late-night-kasganj-news-c-175-1-kas1001-140358-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला मार्गशीर्ष: सुबह से लेकर देर रात तक रही मेले में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला मार्गशीर्ष: सुबह से लेकर देर रात तक रही मेले में रौनक
Thu, 04 Dec 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो21सोरोंजी मेला मार्गशीर्ष में नारंगी खरीदती महिलाएं। संवाद
सोरोंजी। तीर्थंनगरी के मेला मार्गशीर्ष की रौनक बरकरार है। बृहस्पतिवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर मेला में बड़ी संख्या में गृह जनपद के अलावा समीपवर्ती जनपदों के लोग मेले में पहुंचे। सुबह से मेला में शुरू हुई रौनक देर रात तक बरकरार रही।
मेला मार्गशीर्ष हर आम और खास को लुभा रहा है। बच्चों और युवाओं को जहां मेले में लगे झूले, मिनी अप्पूघर आदि लुभा रहे हैं। इसके अलावा ड्रैगन ट्रेन, डिस्को झूला, मौत का कुआं, सर्कस और जोकरों की अदाकारी लुभा रही है। वही जादू का शो देखने के लिए भी लोगों की भीड़ जुट रही है। युवाओं की भीड़ खान-पान के स्टॉल पर तो महिलाओं की घरेलू इस्तेमाल के सामान खरीदने के लिए उमड़ रही है। इसके अलावा नारंगी की खरीदारी के लिए भी लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। यहां करीब एक दर्जन फड़ नारंगी वालों ने लगा रखे हैं, जिन पर महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश से बिक्री के लिए खासतौर पर नारंगी लाई गई हैं। विक्रेता नजीर ने बताया कि नारंगी फल की बिक्री अच्छी चल रही है। उन्होंने कहा कि अभी मेला 15 दिन और चलेगा, ऐसे में अच्छे मुनाफे की उम्मीद है।