फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Lover couple hanged themselves in Kasganj

फंदे से झूले प्रेमी-युगलः 22 फरवरी को आनी थी प्रेमिका की बरात, 'साथ जी नहीं सकते, मर तो सकते हैं...और झूल गए'

Thu, 09 Feb 2023 02:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 02:02 PM IST
सार

कासगंज में प्रेमी ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना प्रेमिका को मिली तो वह भी घर के अंदर जाकर फंदे से झूल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन
Lover couple hanged themselves in Kasganj
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। खबर फैलते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


मामला अमांपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर कदीम गांव का है। गांव निवासी वीरेंद्र साहू के बेटे ब्रजेश (20) और जयराम शाक्य की बेटी पिंकी (18) में प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं थीं। दोनों अलग-अलग जाति के थे इसलिए घर में बताने की हिम्मत नहीं कर सके। उन्हें डर था कि घर वाले इस बात के लिए राजी नहीं होंगे।

विज्ञापन

घर में बताने की नहीं कर सके हिम्मत 

इसी बीच पिंकी के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। 13 दिन बाद यानी 22 फरवरी को इसकी बरात आनी थी। लेकिन, जब से यह बात उसके प्रेमी को पता चली तो वह गमशुम रहता था। उसने कई बार पिंकी को कहा कि वह घर में बता दे कि वह उस लड़के से शादी नहीं करना चाहती है। लेकिन, वह हिम्मत नहीं कर सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रेमी ब्रजेश गुरुवार की सुबह खेतों की तरफ गया था। वहीं पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी प्रेमिका पिंकी को हुई तो वह भी घर पर फंदे से झूल गई। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

प्रेमिका की शादी तय होने के बाद से परेशान रहता था प्रेमी

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों का एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका की शादी तय होने के बाद से लड़का परेशान रहता था। वह अक्सर अपने दोस्तों से कहता था कि साथ जी नहीं सकते तो मर जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed