फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   leopard attacked former pradhan and ran away when people arrived In Kasganj

पूर्व प्रधान पर तेंदुआ ने बोला हमलाः एक हफ्ते से बस्ती में घूम रहा, ग्रामीणों में भय, वन विभाग कर रहा खानापूरी

Sat, 11 Mar 2023 09:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 09:22 PM IST
सार

कासगंज में तेंदुए ने पूर्व प्रधान पर हमला बोल दिया। उन्होंने बचाने के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह खेतों की तरफ भाग गया। बस्ती के बीच तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
leopard attacked former pradhan and ran away when people arrived In Kasganj
पूर्व प्रधान पर तेंदुए ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में एक हफ्ते से तेंदुआ बस्ती में घूम रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। शनिवार की शाम तेंदुए ने नगलामढ़ी के समीपवर्ती में पूर्व ग्राम प्रधान पर हमला बोल दिया। इस पर उनकी चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग भागे तो खेतों की तरफ भाग निकला। लोगों ने तेंदुए को ढूंढने में वन विभाग की टीम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


नगलाताड़ गांव के पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना लाल तेंदुआ के हमले का शिकार हुए। मुन्ना लाल ने बताया कि वह शाम को अपने खेत से लौट रहे थे। तभी पीछे से तेंदुआ ने उनके ऊपर हमला कर दिया। बताया कि उसके शरीर पर चकत्ते थे और कुत्ते से बड़ा आकार था। बताया कि उनके चिल्लाने पर आसपास के लोग भागे। लोगों ने जोर से शोर मचाया और तेंदुआ की तरफ दौड़े। लोगों को आता देख वह गेहूं के खेत की ओर भाग गया।

विज्ञापन

इससे पहले भी कर चुका हमला

ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए का यह दूसरा हमला है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी दहशत है। वन विभाग के अधिकारियों के मामले की सूचना दी तो टीम गांव पहुंची। देर शाम तक तेंदुआ की तलाश की गई, लेकिन वह नजर नहीं आया। दहशतजदा ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ ग्रामीण अलर्ट रहे। आसपास के गांव के लोग भी इस घटना को लेकर सतर्क हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

leopard attacked former pradhan and ran away when people arrived In Kasganj
लाठी डंडे लेकर ग्रामीण रहते चौकन्ने - फोटो : अमर उजाला

ड्रोन कैमरे से कराई जाए तेंदुआ की तलाश

तेंदुआ को लेकर ग्रामीणों के बीच काफी दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले समय से न रात में चैन से सो पा रहे हैं और न दिन में चैन है। सबसे ज्यादा डर बच्चों और वृद्धों को लेकर है। इतना समय बीतने के बाद भी वन विभाग तेंदुआ नहीं पकड़ पाया है। ग्रामीण महिला निधि ने वन विभाग की लापरवाही पर आक्रोश जाहिर किया। कहा कि ड्रोन कैमरे से तलाश कराई जाए ताकि उसका पता चल सके। वन विभाग के अधिकारी गांव में आते हैं, घूमकर चले जाते हैं।

तेंदुआ की तलाश की जा रही है

वन विभाग के रेंजर अखिलेश कुमार ने कहा कि पूर्व ग्राम प्रधान पर तेंदुआ के हमले की जानकारी मिली है। इस हमले में वह घायल नहीं हुए हैं। केवल पैंट फटी है। घटना की सूचना पर गांव में टीम पहुंची है। उच्च अधिकारियों को भी सूचना दी है। तेंदुआ की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed