फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Kidnapped from Jaipur forcibly married a teenager

नाम बदल रची साजिश: जयपुर से अगवा कर लाई किशोरी से जबरन किया निकाह, पीड़िता के अश्लील फोटो खींचकर मांगे चार लाख

Sun, 26 Mar 2023 10:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 Mar 2023 10:09 PM IST
सार

सहावर के मोहल्ला पजाया निवासी छोटे खां नामक युवक जयपुर में हेयर कटिंग का कार्य करता था। उसने अपना नाम बदलकर छोटेलाल रख लिया। इस बीच एक किशोरी की जान पहचान उसकी हो गई। शादी का झांसा देकर वह सात माह पहले उसे वहां से बहला फुसलाकर अगवा कर सहावर ले आया।

विज्ञापन
Kidnapped from Jaipur forcibly married a teenager
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान जयपुर से अगवा कर लाई किशोरी से सहावर के एक युवक ने जबरन निकाह कर लिया। उसने किशोरी के अश्लील फोटो खींच लिए और फोटो को किशोरी को भेजकर वायरल करने की धमकी देते हुए चार लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने किशोरी की मां की तरफ दिए गए तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। उधर घटना की जानकारी होने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


सहावर के मोहल्ला पजाया निवासी छोटे खां नामक युवक जयपुर में हेयर कटिंग का कार्य करता था। उसने अपना नाम बदलकर छोटेलाल रख लिया। इस बीच एक किशोरी की जान पहचान उसकी हो गई। शादी का झांसा देकर वह सात माह पहले उसे वहां से बहला फुसलाकर अगवा कर सहावर ले आया। आरोप है कि जहां उसने किशोरी से जबरन निकाह कर लिया। निकाह के दौरान किशोरी को उसके दूसरे समुदाय से जुड़े होने की जानकारी हुई। इसी बीच उसे किशोरी के गर्भवती होने का पता चला तो उसने किशोरी के अश्लील फोटो भी तैयार कर लिए और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और चार लाख रुपये लेकर आने को कहा। 
विज्ञापन


साथ ही धमकी दी कि यदि रुपये नहीं लाकर दिए तो उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। किसी तरह भागकर किशोरी अपने घर जयपुर पहुंची। उसने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। किशोरी अपनी मां के साथ युवक के घर पर पहुंची तो गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की मां ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी, लेकिन घर पर कोई नहीं मिला। उधर, जब इस बात की जानकारी होने पर बजरंगदल नगर संयोजक अर्जुन बाल्मीकि, प्रखंड संयोजक राज दिवाकर, पारस साहू, विजय अमित प्रिंस श्रीवास्तव, संयोजक अंबरीश वशिष्ठ आदि कोतवाली पहुंचे। और पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल कराया जा रहा है। यदि पीड़िता नाबालिग निकलती है तो पॉस्को एक्ट भी बढ़ाया जाएगा। जांच में जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर अन्य धाराएं भी लगाई जाएंगी। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। -अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed