{"_id":"6a8f2c6c408a67c1230933bc","slug":"kaushiki-parasar-selected-for-the-all-india-army-camp-kasganj-news-c-175-1-agr1054-152827-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कौशिकी पाराशर का ऑल इंडिया थल सेना कैंप के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कौशिकी पाराशर का ऑल इंडिया थल सेना कैंप के लिए चयन
विज्ञापन
फोटो52कौशिकी पारासर
कासगंज। केएपीजी कॉलेज की एनसीसी आर्मी विंग की प्रतिभावान सार्जेंट कौशिकी पाराशर का ऑल इंडिया थल सेना कैंप (एआईटीएससी), नई दिल्ली के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण कैंप में वह मैप रीडिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। उनके चयन से महाविद्यालय, एनसीसी इकाई और परिवार में खुशी का माहौल है।
प्राचार्य मिथलेश कुमारी ने बताया कि ऑल इंडिया थल सेना कैंप एनसीसी के प्रमुख राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविरों में शामिल है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को कठिन चयन प्रक्रिया के बाद प्रतिभाग करने का अवसर मिलता है।
प्राचार्य ने कौशिकी पाराशर को उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अभिषेक यादव ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कौशिकी पाराशर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्रशिक्षकों और साथी सीनियर कैडेट्स को दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों, एनसीसी कैडेट्स और स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।