फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news lekhpal protest

Kasganj News: मांगों पर फैसले का इंतजार, अब आंदोलन के लिए तैयार लेखपाल

Sun, 20 Sep 2026 12:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
kasganj news lekhpal protest
फोटो 36 - पटियाली में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीएम को ज्ञापन देते लेखपाल संघ के पदा​धिका
कासगंज/पटियाली। लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण न होने से नाराज लेखपालों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। तहसील दिवस के अवसर पर लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और तीनों तहसीलों के लेखपालों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 22 सितंबर से अतिरिक्त हलकों का कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत जिले के लेखपालों ने शनिवार को तहसील दिवस के दौरान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। पटियाली तहसील में लेखपालों ने संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी सुशांत सांवरे को ज्ञापन देकर लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। वहीं, तहसील कासगंज में भी एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। इसमें लेखपालों ने कहा कि वर्षों से लंबित विभिन्न मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। लेखपालों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो 22 सितंबर 2026 से अतिरिक्त हलकों का कार्य नहीं किया जाएगा। लेखपालों ने अंतर मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने, वर्ष 2025-26 की पदोन्नति डीपीसी सूची जारी करने, भत्तों में वृद्धि करने, भूलेख व अन्य पोर्टलों से संबद्ध लेखपालों को अवमुक्त करने, तकनीकी पद घोषित कर 2800 ग्रेड पे देने तथा वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग की। इसके अलावा ग्राम सचिवालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए बिना रोस्टर ड्यूटी न लगाने की भी मांग उठाई गई। इस मौके पर जिला मंत्री आदित्य गौतम, जिलाध्यक्ष दीपक भारद्वाज, खंड मंत्री अलीगढ़ शिवांजलि भारद्वाज, तहसील अध्यक्ष प्रमोद पाराशर, तहसील मंत्री विवेक कुमार, पंकज यादव, वीरेंद्र बघेल, राहुल चौहान, जितेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed