{"_id":"6a9c660378dc794ab70f8e24","slug":"kasganj-news-digital-education-kasganj-news-c-175-1-agr1054-153298-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बच्चों को गांव में ही मिलेगी डिजिटल पढ़ाई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बच्चों को गांव में ही मिलेगी डिजिटल पढ़ाई की सुविधा
विज्ञापन
कासगंज। गांवों के बच्चों को अब डिजिटल पढ़ाई के लिए शहर की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। ग्राम पंचायतों में तैयार की गई डिजिटल लाइब्रेरी में इसी माह कंप्यूटर स्थापित किए जाएंगे। शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया और जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार ने सहावर क्षेत्र की खितौली और गनेशपुर ग्राम पंचायतों में बनी डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों लाइब्रेरी में 10-10 बच्चे मौजूद मिले।
जिले की सात विकास खंड में 423 ग्राम पंचायतें हैं। बच्चों को गांव में ही डिजीटल अध्ययन के लिए 103 ग्राम पंचायतों में डिजीटल लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। डीपीआरओ व डीएसओ ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी में कंप्यूटर स्थापित करने से पहले बिजली की वायरिंग, सर्किट, वाईफाई और इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्थाएं पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों से सभी जरूरी कार्य समय से पूरा कराने को कहा, ताकि कंप्यूटर लगने के बाद बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो। दोनों लाइब्रेरी में 10-10 बच्चे अध्ययन करते हुए मिले।
डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि जिले में तैयार की गई सभी डिजिटल लाइब्रेरी में इसी माह कंप्यूटर स्थापित कर दिए जाएंगे। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गांव में ही डिजिटल अध्ययन की सुविधा मिल सकेगी। इंटरनेट और कंप्यूटर उपलब्ध होने से बच्चे ऑनलाइन शैक्षिक सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अन्य डिजिटल संसाधनों का लाभ उठा सकेंगे। इससे ग्रामीण बच्चों को पढ़ाई के लिए शहर जाने की जरूरत भी कम होगी।