फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news bakery inpection

Kasganj News: बेकरी पर छापामारी, 288 किलो संदिग्ध सॉस सीज

Thu, 09 Jul 2026 02:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
kasganj news bakery inpection
फोटो 25 कासगंज के गंगेश्वर कॉलोनी में साॅस की बोतलों की पेटी को सीज करती खाद्य सुरक्षा अ​धिकारी - फोटो : Archive
कासगंज। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड के पास एक बेकरी पर छापेमारी की। इस दौरान बाजार में पहुंचने से पहले ही संदिग्ध सॉस की बड़ी खेप जब्त कर ली। विभाग की टीम ने सॉस के दो नमूने जांच के लिए भेजे हैं। 288 किलो सॉस को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय कुलदीप सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार देव के नेतृत्व में टीम ने गंगेश्वर कॉलोनी रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित संतोष बेकरी पर जांच की। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में 480 बोतलों में लगभग 288 किलोग्राम सॉस भंडारित मिला। टीम को सॉस की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। मौके पर मौजूद खाद्य कारोबारी संतोष कुमार से लाल और हरी सॉस के दो नमूने लिए गए। इन नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत होगी।
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने सॉस को सीज कर कारोबारी की अभिरक्षा में सौंप दिया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में मिलावटी और मानकविहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed