फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Kasganj DM said Akhilesh Yadav complaint was wrong regarding voter list

UP: 'वोटर लिस्ट में काटे गए आठ नाम..', सपा मुखिया अखिलेश यादव की शिकायत पर डीएम का जवाब, एक्स पर किया पोस्ट

Wed, 20 Aug 2025 12:06 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 20 Aug 2025 12:06 AM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव की शिकायत पर एक्स पर डीएम ने लिखा कि विधानसभा 101 अमांपुर के अंतर्गत 8 मतदाताओं के नाम गलत ढंग से काटने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच में गलत पाई गई।

विज्ञापन
Kasganj DM said Akhilesh Yadav complaint was wrong regarding voter list
डीएम ने दिया एक्स पर जवाब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने मंगलवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की शिकायत को गलत बताते हुए उन्हें जवाब दिया। अखिलेश यादव ने अमांपुर विधानसभा की मतदाता सूची से 8 नाम काटे जाने का दावा किया था। एक्स पर लिखे अपने जवाब में डीएम ने कहा कि 7 मतदाताओं के नाम अभी भी सूची में शामिल हैं, जबकि एक मतदाता की मौत होने के बाद उनका नाम सूची से हत्या गया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

अखिलेश यादव ने 2 दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की थी। इसमें लिखा था, जो चुनाव आयोग यह कह रहा है कि हमें यूपी में समाजवादी पार्टी द्वारा दिए गए एफिडेविट नहीं मिले हैं, वह हमारे शपथपत्रों की प्राप्ति के प्रमाण स्वरूप दी गई अपने कार्यालय की पावती को देख ले। इस बार हम मांग करते हैं कि चुनाव आयोग शपथपत्र दे कि यह जो डिजिटल रसीद हमको भेजी गई है वह सही है, नहीं तो चुनाव आयोग के साथ-साथ डिजिटल इंडिया भी शक के घेरे में आ जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ अखिलेश यादव ने 4 डिजिटल रसीदों की फोटो भी पोस्ट की थी। इनमें से एक रसीद अमांपुर विधानसभा की भी थी। इसमें अखिलेश यादव की ओर से अमांपुर विधानसभा की मतदाता सूची से आठ लोगों के नाम काटे जाने की शिकायत की गई थी। मंगलवार रात डीएम ने अखिलेश यादव की शिकायत का जवाब दिया। डीएम ने उनकी शिकायत को गलत बताया है।

 
विज्ञापन

एक्स पर डीएम ने लिखा कि ईमेल के माध्यम से जनपद कासगंज की विधान सभा 101 अमांपुर के अंतर्गत 8 मतदाताओं के नाम गलत ढंग से काटने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच में पाया गया कि 7 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दो बार होने के कारण नियमानुसार एक नाम को हटाया गया था। 7 मतदाताओं के नाम अभी भी सूची में शामिल हैं जबकि एक मतदाता का नाम उनकी मौत के बाद हटाया गया है।

ये भी पढ़ें-UP: आगरा में उफान पर यमुना... मोक्षधाम में भरा पानी, 15 गांवों में बाढ़ का खतरा; प्रशासन ने कराई मुनादी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed