{"_id":"662c841d3a891304db029a4c","slug":"kasganj-car-fire-burnt-bodies-of-mother-and-innocent-child-were-recovered-after-forensic-investigation-2024-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kasganj Car Fire: मां और मासूम बेटे की लाश... देखने वालों के भी खड़े हो गए रोंगटे; द्रवित हो उठा हर कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj Car Fire: मां और मासूम बेटे की लाश... देखने वालों के भी खड़े हो गए रोंगटे; द्रवित हो उठा हर कोई
Sat, 27 Apr 2024 02:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 27 Apr 2024 02:16 PM IST
सार
कासगंज से दर्दनाक खबर है। यहां बिजली के पोल से टकराने के बाद कार आग का गोला बन गई। कार सवार मां और मासूम बेटा जिंदा जल गए। पति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंपती बरेली से मथुरा दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
Kasganj Car Fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के कैनाल रूट बाईपास पर बृहस्पतिवार की रात सड़क के संकेतक बोर्ड के पोल से टकराकर कार आग का गोला बन गई। युवक को किसी तरह बचा लिया गया लेकिन पत्नी और मासूम की जलकर मौत हो गई। जली हुई कार से उनके केवल कंकाल ही बाहर निकल सके। दमकल कर्मियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
हादसा कैनाल रूट बाईपास पर बृहस्पतिवार की रात तीन बजे भगवंतपुर गांव के पास हुआ। हादसे का शिकार आशीष कुमार यादव (30) निवासी राफियाबाद थाना भमौरा बरेली अपनी पत्नी मीना (28) और ढाई माह के बालक बाबू के साथ मथुरा दर्शन के लिए जा रहे थे।
रात करीब एक बजे अपने घर से निकले और सुबह करीब तीन बजे बाईपास पर सड़क संकेतक बोर्ड के पोल से उनकी कार बेकाबू होकर टकरा गई और तुरंत ही कार में आग लग गई। आशीष खुद गाड़ी चला रहा था, जबकि उसकी पत्नी व बच्चे पीछे की सीट पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
कार टकराने के बाद एक ट्रक चालक की मदद से आशीष बाहर निकल पाया और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। आशीष अपनी पत्नी और बच्चे को बचाने की कोशिश करता रहा। उसके हाथ पैर झुलस गए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

आग लगने पर गाड़ी के टायर फटने से तेज धमाका हुआ। तेज आवाज सुनकर भगवंतपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन भीषण आग की लपटों के बीच कुछ कर नहीं सके। अज्ञात ट्रक चालक ने परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी। पुलिस को सूचना दी।
फारेंसिक जांच के बाद निकाले गए मां एवं मासूम के जले हुए शव
भगवंतपुर गांव के पास हुए हादसे के बाद पहले पौ फटने के बाद पुलिस की फारेंसिक टीम पहुंची। फारेंसिक टीम को भी उजाले का इंतजार करना पड़ा। जब टीम ने जली कार के नमूने ले लिए इसके बाद मां व मासूम के जले हुए शव कंकाल के रूप में बाहर निकाले गए और पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। इस पूरी प्रक्रिया में सुबह 8 बजे गए।

मौके पर जो भी मासूम और उसकी मां के शव को देख रहा था वह द्रवित हो रहा था। पुलिस ने पॉली बॉडीबैग में शवों को रखा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार के सभी टायर जल गए थे। सीट, डैश बोर्ड सबकुछ जल गया। यह घटना भयाभयता को बयां कर रहा था। जली हुई कार को देखने वाले भी कहने लगे कि मां बेटे का क्या हाल हुआ होगा।
बाइपास मार्ग पर थाना ढोलना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर कार सड़क संकेतक बोर्ड के पोल से टकरा गई। जिससे कार में आग लग गई और एक महिला व मासूम बच्चे की मौत हो गई। फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के लिए नमूने लिए हैं। जले हुए शव कार से बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजे।- राजेश भारती, एएसपी