फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Kasganj accident: Roadways driver trapped between two buses critically injured

UP: दो बसों के बीच फंसा रोडवेज चालक, खिड़की से निकलते समय हुआ हादसा; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Thu, 23 Jul 2026 07:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Thu, 23 Jul 2026 07:06 PM IST
सार

बस चालक खड़ी बस की खिड़की खोलकर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान अनुबंधित बस के चालक ने अपनी बस बहुत सटाकर निकाल दी। पर्याप्त जगह न होने के कारण चालक दोनों बसों के बीच दबकर चोटिल हो गए।

विज्ञापन
Kasganj accident: Roadways driver trapped between two buses critically injured
अस्पताल में भर्ती घायल चालक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। खड़ी बस की खिड़की से बाहर निकल रहे रोडवेज चालक को पास से गुजर रही अनुबंधित (कांट्रैक्ट) बस ने अपनी चपेट में ले लिया। दो बसों के बीच बुरी तरह फंसने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद बस स्टैंड पर भगदड़ और खलबली मच गई। कर्मचारियों और यात्रियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


अमांपुर क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी शादाब अली पुत्र साहिब अली परिवहन निगम में बस चालक हैं। परिचालक मनोज कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे शादाब खड़ी बस की खिड़की खोलकर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान अनुबंधित बस के चालक ने अपनी बस बहुत सटाकर निकाल दी। पर्याप्त जगह न होने के कारण शादाब दोनों बसों के बीच दबकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद बस स्टैंड पर मौजूद कर्मचारियों और यात्रियों ने अनुबंधित बस चालक की लापरवाही पर कड़ा आक्रोश जताया। मामले की जानकारी देते हुए एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि अनुबंधित बस का चालक डीजल भरवाने के लिए गाड़ी को बैक कर रहा था, उसी समय यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि आरोपी अनुबंधित बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed