फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Kanwariya dies after being hit by pickup vehicle in Kasganj

कांवड़ियों के साथ दर्दनाक हादसा: पिकअप वाहन ने मारी टक्कर, एक कांवड़िए की माैत; दो गंभीर घायल

Mon, 03 Aug 2026 09:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Mon, 03 Aug 2026 09:02 PM IST
सार

मनीष रविवार सुबह 10 बजे घर से गंगाजल लेने की बात कहकर निकला था। वह अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था और हलवाई का कार्य करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इकलौते सहारे की मौत के बाद उसकी मां शीला देवी और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Kanwariya dies after being hit by pickup vehicle in Kasganj
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज में बरेली-आगरा हाईवे पर रविवार की देर रात कछला घाट से जल भरकर लौट रहे कांवड़ियों की बाइक उनके ही जत्थे में चल रहे पिकअप वाहन से अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस भीषण हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


आगरा जिले की बाह तहसील क्षेत्र के 4-5 गांवों से 32 कांवड़ियों का एक जत्था रविवार को गंगाजल लेने के लिए कछला गंगाघाट पहुंचा था। इस जत्थे में एक पिकअप वाहन, पांच मोटरसाइकिलें और स्कूटी शामिल थीं। जल भरकर जब यह जत्था वापस लौट रहा था, तभी बरेली-आगरा हाईवे पर गोरहा के पास कांवड़ियों की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रही अपनी ही पिकअप से जा टकराई।
विज्ञापन


बाइक पर सवार आगरा के थाना खेड़ा राठौर अंतर्गत गांव खोहरी निवासी अभिषेक (19) पुत्र उमाशंकर, थाना बाह के गांव शंकरपुर निवासी मनीष (20) पुत्र विनोद, और झाऊलालपुरा निवासी राहुल (29) पुत्र रामबरन सवार थे। दुर्घटना में बाइक चला रहे मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों के साथ जत्थे में शामिल अन्य कांवड़िए भी तुरंत एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजन को फोन पर इस दुखद घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के तहेरे भाई विमल सिंह ने बताया कि मनीष रविवार सुबह 10 बजे घर से गंगाजल लेने की बात कहकर निकला था। वह अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था और हलवाई का कार्य करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इकलौते सहारे की मौत के बाद उसकी मां शीला देवी और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed