{"_id":"698df7a7f006894bc604a28d","slug":"ka-college-became-the-champion-in-both-men-and-women-category-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-143406-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पुरुष व महिला वर्ग में केए काॅलेज बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पुरुष व महिला वर्ग में केए काॅलेज बना चैंपियन
विज्ञापन
फोटो 41 कासगंज केए कॉलेज में आर्म रेससिंग में विजेता टीम। स्रोत: विद्यालय
कासगंज। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध अंतर महाविद्यालय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप, केए पीजी कॉलेज में आयाेजित की गई। विजेता टीमें अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय सचिव क्रीड़ा अधिकारी डॉ. शहनवाज खान ने किया। पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. दुर्वेश कुमार, चयनकर्ता के रूप में डॉ. भावना टिमल और डॉ. सरिता सिंह उपस्थित रहे। पुरुष वर्ग में केए पीजी कॉलेज विजेता, श्री वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़ की टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग केए पीजी कॉलेज की टीम विजेता बनी। प्राचार्य प्रो. अशोक रुस्तागी ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को बधाई दी। आयोजन सचिव डॉ. प्रवीण कुमार सिंह जादौन ने बताया कि विजेता टीम व खिलाड़ी 11 से 15 मार्च 2026 को होने वाली अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भाग लेगी।
टीम और व्यक्तिगत परिणाम
पुरुष वर्ग (राइट हैंड) : यश शर्मा (50 किग्रा), अमन कुमार (55 किग्रा), करन (60 किग्रा), आदित्य सिंह (65 किग्रा), आदि (70 किग्रा), रुद्र प्रताप गिरि (80 किग्रा), विवेक राणा (90 किग्रा), मोहम्मद जैद (100 किग्रा), सुमित पाल अक्की (110 किग्रा)।
विज्ञापन
महिला वर्ग (राइट हैंड) : सोनी मोनी (45 किग्रा), सोनी यादव (50 किग्रा), छाया कुमारी (55 किग्रा), कृतिका (60 किग्रा), क्वीन गर्गी कौशल (65 किग्रा), ऋचा चौहान (80 किग्रा)।
महिला वर्ग (लेफ्ट हैंड) : सोनी मोनी, विनीता गौतम, छाया कुमारी, कृतिका और क्वीन गर्गी कौशल।