फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   In-laws killed daughter-in-law for not giving three lakhs in Kasganj

विवाहिता की हत्याः 'प्लॉट खरीदने को मांग रहे थे तीन लाख, न दे पाने पर बेटी को मार डाला, शरीर पर चोट के निशान'

Sun, 26 Feb 2023 09:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 09:32 PM IST
सार

कासगंज में विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने हंगामा किया। कहा कि तीन के लिए बेटी को मार डाला। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या से पहले उसके साथ क्रूरता की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
In-laws killed daughter-in-law for not giving three lakhs in Kasganj
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दहेजलोभियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। पिता ने बताया कि उससे अक्सर तीन लाख रुपयों की डिमांड की जाती थी। पैसे न दे पाने पर बेटी को मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


मौजूद लोगों ने बताया कि प्रेमवती का मायाका बदायूं जिले के रसूलपुर बेला गांव में है। पिता असरफी लाल ने बताया कि वर्ष 2019 में उन्होंने पुत्री की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगेश्वर कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार से की थी। शादी के बाद से ही प्रदीप और उसके जेठ अतर सिंह तथा जेठानी सुनीता बेटी को प्रताड़ित करने लगे। वह प्लॉट खरीदने के लिए तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन

हत्या से पहले उसके साथ क्रूरता की गई

कहा कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण हम उनकी मांग पूरी कर पाने में असमर्थ थे। इस पर शनिवार की दोपहर इन लोगों ने बेटी के साथ मारपीट की। इसके बाद फंदा लगाकर हत्या कर दी। पिता ने बताया कि बेटी के शरीर पर काफी चोट के निशान हैं। उसके शरीर से खून भी बह रहा था। हत्या से पहले उसके साथ क्रूरता की गई। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही है जांच

इंस्पेक्टर वीपी गिरी ने बताया कि विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पिता ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed