{"_id":"6670477fa23864326002a92e","slug":"hundreds-of-plants-and-huts-burnt-down-due-to-fire-in-gangavan-and-cemetery-in-kasganj-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: गंगावन और कब्रिस्तान में लगी आग, जल गए सैकड़ों पौधे और झोपड़ियां; दमकलकर्मियों ने बमुश्किल पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: गंगावन और कब्रिस्तान में लगी आग, जल गए सैकड़ों पौधे और झोपड़ियां; दमकलकर्मियों ने बमुश्किल पाया काबू
Mon, 17 Jun 2024 08:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Jun 2024 08:07 PM IST
सार
गंगावन और कब्रिस्तान में आग लगने से सैकड़ों पौधे और झोपड़ियां जल गईं। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन
आग बुझाता दमकलकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को गंगावन और पटियाली क्षेत्र के बड़ौला गांव स्थित कब्रिस्तान में आग लग गई। सूचना पर कासगंज और पटियाली फायर स्टेशनों से दमकलकर्मी पहुंचे। कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
गंगावन इलाके में आग लगने से झोपड़ियां और पेड़-पौधे जल गए। सूचना पर कासगंज स्टेशन से दमकल की गाड़ी पहुंची। वन विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। पिछले वर्षों में इस इलाके में वन विभाग ने पौधरोपण किया था। करीब 400 से अधिक पौधे आग से जल गए।
विज्ञापन
वहीं, पटियाली तहसील क्षेत्र के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के बड़ौला गांव के कब्रिस्तान में आग लग गई। इस आग में काफी झाड़ियां व पौधे जल गए। पटियाली के फायर स्टेशन से कब्रिस्तान पर दमकल की गाड़ी पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। दोनों स्थानों पर लगी आग का कारण स्पष्ट नहीं है। बीड़ी, सिगरेट की चिंगारी से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
गंगावन के पिछले हिस्से में जो पौधरोपण पिछले वर्षों में किया गया था। वहां अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें करीब 800 पौधे जलकर नष्ट हो गए। दमकलकर्मियों और वनकर्मियों ने आग पर काबू पाया। -विवेक कुमार, प्रभारी डीएफओ
गंगावन क्षेत्र और पटियाली तहसील क्षेत्र के कब्रिस्तान में झाड़ियों और पौधों में आग लग गई। आग बीड़ी, सिगरेट की चिंगारी से लगने की आशंका है। दोनों स्थानों पर दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। -आरके तिवारी, सीएफओ