{"_id":"6aca8434f38c33897b05ca78","slug":"health-services-affected-by-contract-workers-strike-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-155330-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: संविदा कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: संविदा कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
Sun, 11 Oct 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो 58 पटियाली स्वास्थ्य केंद्र के बंद नेत्र विभाग के बाहर खडे मरीज। स्रोत: संवाद
पटियाली। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पटियाली में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। मरीजों को उपचार के लिए परेशान होना पड़ा। नेत्र रोग विशेषज्ञ के नहीं होने से नेत्र परीक्षण कक्ष (कमरा नंबर पांच) पर दिनभर ताला लटका रहा। दूरदराज से आए आंखों के मरीज बिना जांच कराए ही लौटने को मजबूर हुए। सीएचसी की प्रयोगशाला में जांच की जिम्मेदारी केवल एक कर्मचारी के भरोसे रही। वहीं, ओपीडी में मरीजों को देखने के लिए भी एक ही चिकित्सक मौजूद रहे। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, हड़ताल के बीच एएनएम और नर्स रिचा यादव ने गर्भवती महिलाओं की देखभाल की जिम्मेदारी संभाली। उनके मुस्तैद रहने से गर्भवती महिलाओं को आवश्यक सेवाएं मिलती रहीं और इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रहीं। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में कर्मचारियों की कमी का सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। सीएचसी प्रभारी शिवाश्री ने बताया कि संविदा कर्मी हड़ताल पर रहे। इससे कुछ सेवाओं पर असर रहा। अधिकांश सेवाएं नियमित रूप से संचालित हुई। -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नियमितीकरण और समान वेतन के लिए लामबंद हुए एनएचएम कर्मी
गंजडुंडवारा। नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। शनिवार को संघ की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र सौंपकर आंदोलन की जानकारी दी गई। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने के बावजूद उन्हें नियमितीकरण, सम्मानजनक वेतन और सेवा सुरक्षा का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने शासन से मांगों का स्थायी समाधान निकालने की अपील की। संघ ने आंदोलन शांतिपूर्ण रखने और कर्मचारियों से अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदीप कुमार, रवि प्रकाश, निधि, सपना, पूनम, डॉ. राणा परवीन, डॉ. राजेंद्र, असलम, शैलेंद्र, धर्मेंद्र, महिमा, बागेश्वर, चंद्रिका यादव और साजिद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।