{"_id":"6ada367bde7a255427025417","slug":"grocery-trader-shot-by-bike-borne-assailants-in-kasganj-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में बड़ी वारदात: दुकान पर बैठे किराना व्यापारी को मारी गोली, बाइक सवार हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में बड़ी वारदात: दुकान पर बैठे किराना व्यापारी को मारी गोली, बाइक सवार हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 22 Oct 2026 09:46 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 22 Oct 2026 09:46 PM IST
सार
बाइक सवार हमलावर युवक को गोली मारने के बाद मौके से भाग गए। जानकारी होने पर युवक के परिजन उसकी और दौड़ पड़े। इस दौरान मौके पर काफी संख्या भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला सैयद अहरौली में बृहस्पतिवार की देर शाम किराना की दुकान पर बैठे युवक को बाइक सवार तीन हमलावारों ने तमंचा से गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है।
नगला सैयद निवासी ललित कुमार (19) पुत्र सत्यप्रकाश अपनी किराना की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर तीन हमलावर आए और उस पर तमंचा से फायर कर दिया। गोली उसके पेट में लगी और वह जमीन पर गिर गया। बाइक सवार हमलावर युवक को गोली मारने के बाद मौके से भाग गए। जानकारी होने पर युवक के परिजन उसकी और दौड़ पड़े। इस दौरान मौके पर काफी संख्या भीड़ एकत्रित हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।

Trending Videos
युवक पर जानलेवा हमले की सूचना फोन कर पर पुलिस को दी। सूचना पर नदरई गेट चौकी पुलिस और सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। युवक के बड़े भाई नीरज ने बताया कि सहावर गेट निवासी गट्टू दो दिन पहले दुकान पर गुटखा, सिगरेट खरीदा था। उससे रुपये मांगने पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह आज अपने दो साथियों के साथ बाइक पर आया और छोटे भाई को तमंचा से फायर कर दिया। पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया।
युवक को गोली लगने के मामले में उच्च अधिकारियों ने मौके पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। घायल युवक को अलीगढ़ रेफर कर दिया है। परिजन की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। -आलोक सिंह,एएसपी कासगंज