{"_id":"6ac52f3920a1f0d62d041f55","slug":"four-trains-from-kasganj-will-remain-cancelled-on-october-10-kasganj-news-c-175-1-agr1054-155061-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कासगंज की चार ट्रेनें 10 अक्टूबर को रहेंगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कासगंज की चार ट्रेनें 10 अक्टूबर को रहेंगी निरस्त
विज्ञापन
कासगंज। पलवल-मथुरा जंक्शन रेलखंड पर मथुरा जंक्शन और भूतेश्वर स्टेशनों के री-मॉडलिंग कार्य के कारण कासगंज से संचालित चार सवारी ट्रेनों की सेवाएं 10 अक्तूबर को निरस्त रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, 10 अक्तूबर को कासगंज से चलने वाली ट्रेन संख्या 55333 कासगंज-आगरा फोर्ट और आगरा फोर्ट से कासगंज आने वाली ट्रेन संख्या 55334 सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। इसी दिन ट्रेन संख्या 55331 कासगंज-अछनेरा और ट्रेन संख्या 55332 अछनेरा-कासगंज सवारी गाड़ी भी नहीं चलेगी।
वहीं कासगंज-मथुरा जंक्शन पैसेंजर ट्रेन संख्या 55335 को 9 अक्तूबर तक उत्तर-मध्य रेलवे क्षेत्र में 10 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। 10 अक्तूबर को यह ट्रेन मथुरा जंक्शन के बजाय मथुरा कैंट स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 55336 मथुरा जंक्शन-कासगंज सवारी गाड़ी का संचालन भी मथुरा जंक्शन के स्थान पर मथुरा कैंट से किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन :
री-मॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में किए गए बदलाव से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी कर सफर करने की अपील की है। - सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी