फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Four people of same family were died in car collided with a tree and two injured in Kasganj

Kasganj: कोहरे के कारण पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी, बेटे सहित चार की मौत, दो की हालत नाजुक

Sat, 07 Jan 2023 08:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Jan 2023 08:59 PM IST
सार

कासगंज में शनिवार की देर शाम कोहरे के कारण एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन
Four people of same family were died in car collided with a tree and two injured in Kasganj
कासगंज में सड़क हादसे के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। कार सवार लोग दिल्ली से वापस अपने गांव आ रहे थे। हादसा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का उपचार चिकित्सालय में चल रहा है। घायलों के भी गंभीर चोटें हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


हादसा शनिवार सायं 7 बजे के बाद हुआ। स्विफ्ट कार कासगंज-अतरौली मार्ग पर अतरौली की ओर से आ रही थी। घना कोहरा होने के कारण कार सड़क किनारे खड़ा पेड़ चालक को दिखाई नहीं दिया। कार तेज गति से पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में मूल रूप से सहावर इलाके के सेवनपुर के रहने वाले अमीरुल जमा (57), उनकी पत्नी नूरबानो (55), उनका पुत्र अब्दुल कदीर (27) एवं भतीज सुबेद (22) की मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं अमीरुल जमा की पुत्री आशिमा एवं एक अन्य भतीजा नुसरत गंभीर घायल हो गए। इस हादसे में स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों और घायलों को बमुश्किल कार से निकाला गया। इस बड़े हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी चीत्कार कर उठे। घटना की सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, सीओ अजीत चौहान मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed