{"_id":"693081c2a3371f4b9b0e6cde","slug":"farmers-yearn-for-irrigation-due-to-lack-of-water-in-banupura-canal-kasganj-news-c-175-1-kas1001-140329-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बनूपुरा रजवाहा में पानी न आने से किसान सिंचाई को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बनूपुरा रजवाहा में पानी न आने से किसान सिंचाई को तरसे
Thu, 04 Dec 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो33अमांपुर में सूखा पड़ा बनूपुर रजवाह। संवाद
अमांपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी के निर्माण के कारण नहर का पानी रोका गया है। पिलर बनाए जाने के कारण नहर में पानी नहीं होने से रजवाहा में पानी नहीं पहुंच पा रहा। जिसके किसान खेते सिंचाई के लिए तरस रहे हैं। परेशान किसान रजवाहा में पानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं।
रजवाहा में पानी न आने से अमांपुर, सहावर इलाके के बनूपुरा, हरथरा, जखा, चौपारा, चौंपाया आदि गांवों में किसानों को रबी की फसल के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। खेतों में खड़ी गेंहू, सरसों, आलू, मटर, चकोरी आदि फसल सूख रही हैं इससे किसान परेशान है। मजबूरी में किसानों को निजी साधनों और ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ रही है। निजी स्त्रोतों से सिचाई करने से लागत भी बढ़ रही है। किसान केशवदेव, राजकुमार, रंजीत, संदीप, मुलायम व इलियास का कहना है कि रजवाहा में पानी न आने के कारण गेंहू की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। वहीं किसान किताब सिंह का कहना है कि एक दो दिन में पानी नहीं आया तो लाखों रुपये का नुकसान हो जाएगा। किसान शैलेंद्र, रामदत्त, प्रेमचंद, उदयवीर, केशवदेव, राकेश यादव, दिलीप, अनुपम पांडेय, अंकित यादव, ग्रीस, रघुवीर, सरबन आदि ने जिलाधिकारी से रजवाहा में पानी छोड़े जाने की मांग की है। किसानों ने सिंचाई विभाग से रजवाहा में पानी छुड़वाने की मांग की है।