फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Farmer dies in bull attack in kasganj

UP: सांड़ ने ली किसान की जान...फिर लहूलुहान लाश के पास बैठा रहा, देखकर सहम गए ग्रामीण

Wed, 20 Aug 2025 05:15 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 20 Aug 2025 05:15 PM IST
सार

कासगंज में खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। उनकी जान ले ली। जब अन्य किसान माैके पर पहुंचे तो देखकर सहम गए। सांड़ जान लेने के बाद शव की पास ही बैठा रहा।

विज्ञापन
Farmer dies in bull attack in kasganj
किसान का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के पटियाली के गांव जासमई में बुधवार की सुबह खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। किसान को मौत के घाट उतारने के बाद सांड़ शव के पास ही बैठा रहा। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर एसडीएम और थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव जासमई निवासी अनेकपाल सिंह (50) पुत्र गिरधारी सिंह बुधवार की सुबह खेत की रखवाली के लिए ट्यूबवेल पर गए थे। इस दौरान सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। किसान ने खुद को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सांड़ लगातार हमला करता रहा। इससे अनेक पाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

इसके बाद सांड़ शव के निकट ही बैठ गया। कुछ देर बाद एक अन्य किसान जब ट्यूबवेल चलाने के लिए मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि अनेक पाल सिंह लहूलुहान हालत में खेत में पड़े थे और सांड़ वहीं बैठा था। उसने तत्काल गांव वालों और अनेकपाल के परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लाठी-डंडे मारकर सांड़ को हटाया।

 
विज्ञापन

इसके बाद आनन-फानन में अनेकपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी और क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

किसान की मौत से गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार मृतक के परिवार को आपदा राहत के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

बेसहारा पशुओं का बढ़ रहा आतंक
घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बेसहारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। इनकी वजह से किसानों और ग्रामीणों का जीवन संकट में है। कुछ दिन पहले गांव के किशनवीर, अवनीश और पप्पू को पशुओं ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed