{"_id":"69498700054ecacbab0ed638","slug":"escape-from-home-leads-to-mental-physical-and-financial-problems-kasganj-news-c-175-1-kas1001-141187-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: घर से पलायन करने पर मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियां आती हैं सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: घर से पलायन करने पर मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियां आती हैं सामने
Mon, 22 Dec 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो56पुलिस लाइन सभागार में आयोजित ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम में मौजूद डीएम प्रणय सिंह,एसपी अ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ऑपरेशन जागृृति अभियान फेज 5 के अंतर्गत पुलिस लाइन सभागार में छात्र-छात्राओं को घर से पलायन एवं किशोर उम्र से जुड़ी समस्याओं की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के बारे में बताया। कहा कि शासन प्रशासन किशोर उम्र बच्चों को जागरूक कर रहा है। जिससे अनजाने में उनसे कोई गलती न हो। एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि युवाओं में घर से पलायन करने की प्रवृति गंभीर है। इस पर रोकथाम जरूरी है।
सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला। यूनिसेफ इंडिया के काॅर्डिनेटर सैय्यद इमरान, स्त्री रोग विशेषज्ञ उमा राजपूत, डॉ. मारुति माहेश्वरी, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्ष राठी, एपीओ विपर्णा गौड़ ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया। प्रेम संबंधों में घर से पलायन करने पर होने वाली मानसिक, शारीरिक व आर्थिक परेशानी के संबंध में अवगत कराया गया।विभिन्न विभागों के अधिकारी व पुलिस अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।