{"_id":"6a8896229b9abf87e2057815","slug":"encroachment-and-vegetable-stalls-occupying-railway-road-kasganj-news-c-175-1-kas1009-152565-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: रेलवे रोड पर अतिक्रमण और सब्जी फड़ों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: रेलवे रोड पर अतिक्रमण और सब्जी फड़ों का कब्जा
विज्ञापन
फोटो 43 - सहावर के रेलवे स्टेशन रोड पर लगा जाम। स्रोत : संवाद
सहावर। कस्बे के प्रमुख रेलवे रोड पर बढ़ते अतिक्रमण और सड़क किनारे लगने वाली सब्जी की फड़ों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। मार्ग के संकरा होने और उस पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े होने वाले वाहनों के कारण आए दिन लंबा जाम लग रहा है।
स्थिति तब और अधिक विकट हो जाती है जब सुबह स्कूल खुलने और दोपहर में छुट्टी के समय विद्यार्थियों व अभिभावकों की भीड़ उमड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दौरान हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
इस व्यस्त मार्ग पर दो प्रमुख स्कूलों के अलावा डाकघर और बैंक भी स्थित हैं, जिससे यहां पूरे दिन लोगों की भारी आवाजाही रहती है। स्थानीय निवासी विनीत कुमार और नसीर ने बताया कि तहसील बनने के बाद भी आज तक कस्बे को इस गंभीर समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। बच्चों और अभिभावकों को वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
- नगर पंचायत द्वारा पुराने नगर पंचायत कार्यालय के पास सब्जी मंडी के लिए स्थान निर्धारित किया गया है लेकिन इसके बावजूद विक्रेता रेलवे रोड पर ही फड़ लगा रहे हैं। -भूदेव सिंह राजपूत, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष
रेलवे रोड पर जाम और अतिक्रमण की समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और नगर पंचायत से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। - सलीम कुरैशी, व्यापार मंडल
-- -- -- -- -- -
वर्जन :
कस्बे में जाम की समस्या को लेकर जानकारी मिली है। रेलवे रोड पर यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति की जांच कराई जाएगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - सुशांत सांवरे, उपजिलाधिकारी, सहावर