फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Elderly moped rider dies after collision with bus

Kasganj News: बस की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की मौत

Sun, 06 Sep 2026 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Elderly moped rider dies after collision with bus
फोटो 01 - मृतक सौपाली का फाइल फोटो।
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिलराम गेट स्थित गढ़ी चौराहे पर रविवार सुबह एक सड़क हादसे में मोपेड सवार 62 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार निजी बस ने उनकी मोपेड में सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बस का पहिया वृद्ध के सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना ढोलना क्षेत्र के गांव करसरी हयातगढ़ी निवासी सौपाली सिंह (62) पुत्र मान सिंह खेती-किसानी के साथ गांवों में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते थे। भाई मान पाल ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे वह मोपेड से कासगंज बाजार के लिए निकले थे। सुबह करीब 10:40 बजे जैसे ही वे बिलराम गेट स्थित गढ़ी अड्डे के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर में वे सड़क पर गिर गए और बस का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

-------------------
परिजन में मचा कोहराम
हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। रोते-बिलखते परिजन भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। मृतक अपने पीछे दो बेटों और दो बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। परिजन के अनुसार, उनकी बेटी गीता और बेटे सुनील का विवाह हो चुका है जबकि दो बच्चे अभी अविवाहित हैं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सड़क हादसे में मोपेड सवार वृद्ध की मौत के मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। - आंचल चौहान, सीओ सदर

फोटो 01 - मृतक सौपाली का फाइल फोटो।

फोटो 01 - मृतक सौपाली का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed