{"_id":"6713b6e028a87a417a0db714","slug":"eight-people-were-injured-in-bomb-blast-in-kasganj-four-are-in-critical-condition-2024-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंजर कंपा देगा: दिवाली से पहले देशी बम धमाकों से थर्राया कासगंज, आठ लोग घायल... चार की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजर कंपा देगा: दिवाली से पहले देशी बम धमाकों से थर्राया कासगंज, आठ लोग घायल... चार की हालत नाजुक
Sat, 19 Oct 2024 07:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Oct 2024 07:10 PM IST
सार
दिवाली से पहले देशी बम धमाकों से कासगंज थर्रा गया। धमाकों में आठ लोग घायल हो गए। चार की हालत नाजुक है। भयावह मंजर मौके पर बिखरीं चप्पलें बयां कर रही हैं।
विज्ञापन
देशी बम धमाके में घायल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार को देशी बम के धमाकों से क्षेत्र थर्रा गया। एक चिंगारी ने क्षेत्र में दहशत फैला दी। धमाकों से मौके पर भगदड़ मच गई। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद डीएम व एसपी ने भी अधीनस्थों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली।
विज्ञापन
घटना पटियाली थाना क्षेत्र के नगला किशोरी गांव की है। मोहल्ला सराय निवासी मेहंदी हसन गांव नगला किशोरी में आतिशबाजी बनाने का काम करते हैं। शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पटाखों की दुकान के पीछे खाली जमीन पर मजदूर पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक अज्ञात कारणों के चलते इनमें आग लग गई। आग लगते ही यहां रखे बम व पटाखे फटने लगे। इस धमाके में आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जले हुए बम, मौके पर बिखरे कपड़े और चप्पलें,
- फोटो : संवाद
इनमें से चार संत सिंह (50) निवासी ग्राम नगला किशोरी, धनपाल (35) निवासी नगला करन, मनोज (50) निवासी ग्राम बहौरा थाना सिकंदरपुर वैश्य व गोपीनाथ (20) गंभीर घायल हो गए। जबकि चार अन्य अवनीश (23), विपिन (22), आसिफ (25) और एक अन्य नामालूम मामूली घायल थे। धमाकों की आवाज से पूरा गांव थर्रा उठा। ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
उन्होंने आग बुझाने का प्रयास करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस व दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया। इनमें से संत सिंह, धनपाल व मनोज को रेफर कर दिया गया। वहीं गोपीनाथ का उपचार परिजनों द्वारा पटियाली के निजी अस्पताल में ही कराया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम पटियाली कुलदीप सिंह और सीओ राजकुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद देर शाम को डीएम मेधा रूपम, एसपी अपर्णा रजत कौशिक और सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने यहां निरीक्षण किया। अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मामले में डीएम ने एसडीएम पटियाली से रिपोर्ट मांगी है।
डीएम व एसपी ने भी अधीनस्थों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली।
- फोटो : संवाद