फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   e-KYC incomplete for 56,139 Ujjwala beneficiaries in the district.

Kasganj News: जिले के 56,139 उज्ज्वला लाभार्थियों की ई-केवाईसी अधूरी

Wed, 14 Oct 2026 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में दो निशुल्क एलपीजी सिलिंडर रिफिल उपलब्ध कराए जाएंगे। पहले चरण में अक्तूबर से दिसंबर और दूसरे चरण में जनवरी से मार्च 2027 तक इसका लाभ दिया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इसके लिए लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक होना और आधार प्रमाणीकरण पूरा होना अनिवार्य है। जिले में 56,139 उज्ज्वला कनेक्शनधारकों की ई-केवाईसी लंबित है।
विज्ञापन

इनमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के 7,855, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के 21,535 और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के 26,749 उपभोक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार ने उज्ज्वला लाभार्थियों से बैंक खाते को आधार से लिंक कराने की अपील की है। इससे निर्धारित अवधि में निशुल्क सिलिंडर रिफिल का लाभ लेने में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed