फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Drain construction will be done from Kila Mohalla to Jama Masjid.

Kasganj News: किला मोहल्ला से जमा मस्जिद तक होगा नाला निर्माण

Sat, 03 Jan 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 03 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Drain construction will be done from Kila Mohalla to Jama Masjid.
फोटो08नगर पालिका परिषद कासगंज। संवाद
कासगंज। किला मोहल्ला से जामा मस्जिद तक नाला निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। 21 लाख रुपये की लागत से नगर पालिका निर्माण कार्य कराएगी। निर्माण पूरा होने से लोगों को जलभराव से निजात मिलेगी। किला मोहल्ला क्षेत्र में कई साल पहले नाला निर्माण कराया गया था। यह काफी समय पहले क्षतिग्रस्त हो गया जिससे गंदा पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बहता है। सड़क पर गंदा पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। बरसात के समय जलभराव होने से लोगों का इस मार्ग से निकलना जोखिम भरा रहता है। लोगों ने जलभराव की समस्या के समाधान के लिए चेयरमैन मीना माहेश्वरी व अधिशाषी अधिकारी एसएन त्रिपाठी से मांग की थी।
विज्ञापन

इसके बाद किला मोहल्ला से जामा मस्जिद तक 225 मीटर लंबे नाले के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया। नाला निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही नाला निर्माण शुरू किया जाएगा। नाले के निर्माण पर 21 लाख रुपये खर्च होंगे। चेयरमैन मीना माहेश्वरी ने बताया कि किला मोहल्ला-जामा मस्जिद तक नाला निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। शीघ्र ही नाले का निर्माण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed