{"_id":"693326064c7e5c355f06a138","slug":"dislocated-discs-due-to-calcium-and-vitamin-d-deficiency-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-140394-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कैल्शियम और विटामिन डी की कमी से खिसक रही डिस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कैल्शियम और विटामिन डी की कमी से खिसक रही डिस्क
Sat, 06 Dec 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो06जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करते डॉक्टर । संवाद
बदलती जीवनशैली और भोजन में पोषक तत्वों की कमी सेहत पर भारी पड़ रही है। कम उम्र में ही लोगों के शरीर में विटामिन डी का स्तर कम मिल रहा है, इससे जोड़ों के बीच रिक्त स्थान बनने लगा है और डिस्क खिसकने जैसी गंभीर समस्या बच्चों और युवाओं में भी दिखाई देने लगी है।
जिला अस्पताल के अस्थिरोग विभाग में इन दिनों कमर, पैर और हाथ में दर्द की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। चिकित्सक ऐसे मरीजों की विटामिन डी की जांच करा रहे हैं। प्रतिदिन 20 से 30 मरीज ऐसे आ रहे हैं जिनमें से 10 से 15 मरीजों में कैल्शियम और विटामिन डी का स्तर बहुत कम पाया जा रहा है। जिन मरीजों में कमर का दर्द पैरों तक फैलने लगता है उनमें डिस्क खिसकने के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पहले यह समस्या मुख्यत बुजुर्गों में देखी जाती थी लेकिन अब किशोरों और युवाओं में भी यह समस्या तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका मुख्य कारण पोषण की कमी, धूप से दूरी और बढ़ती स्क्रीन टाइम वाली निष्क्रिय दिनचर्या है। अस्थिरोग विशेषज्ञ, डॉ. कृष्ण अवतार ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन डिस्क खिसकने की बीमारी के 10 से 15 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें युवा भी शामिल हैं जो बेहद चिंताजनक है। खानपान में पोषक तत्व शामिल न करने से विटामिन डी की कमी हो रही है। इससे हड्डियों और डिस्क पर प्रभाव पड़ रहा है।