फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Discipline and patriotism resonate in the RSS march

Kasganj News: आरएसएस के पथ संचलन में अनुशासन व देशभक्ति की गूंज

Tue, 20 Oct 2026 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Discipline and patriotism resonate in the RSS march
फोटो 36- प्रभुपार्क में आरएसएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन एटा विभाग के विभाग संघचालक उ
कासगंज। विजयदशमी के पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शहर में भव्य उत्सव और विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। पूर्ण गणवेश में सुसज्जित सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए नगर भ्रमण किया।
विज्ञापन

स्थानीय कार्यक्रम में एटा विभाग के विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा, नगर संघचालक शरद माहेश्वरी, मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक आशुतोष और कार्यक्रम अध्यक्ष पदम अग्रवाल मंचासीन रहे। मुख्य वक्ता आशुतोष ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ का प्रमुख उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है। उन्होंने समाज में सेवा, समरसता, अनुशासन और राष्ट्रभाव को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष पदम अग्रवाल ने राष्ट्र निर्माण और समाजहित में संघ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज की उन्नति के लिए सेवा, सहयोग और राष्ट्र के प्रति समर्पण अनिवार्य है। नगर कार्यवाह अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यह पर्व पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचलन और आयोजन के दौरान विभाग प्रचार प्रमुख नरेश नंदन, विभाग व्यवस्था प्रमुख अमलेंदु, जमुना प्रसाद, सह जिला संघचालक होशियार सिंह, वैभव उपाध्याय, वंश गौड़, सुदीप, मोहित, जयंती, विवेक गुप्ता, लखन, राजीव पचौरी, जुगेंद्र, हिमांशु, अंकित जैन, मनीष और भगवान दास सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

फोटो 36- प्रभुपार्क में आरएसएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन एटा विभाग के विभाग संघचालक उ

फोटो 36- प्रभुपार्क में आरएसएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन एटा विभाग के विभाग संघचालक उ

फोटो 36- प्रभुपार्क में आरएसएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन एटा विभाग के विभाग संघचालक उ

फोटो 36- प्रभुपार्क में आरएसएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन एटा विभाग के विभाग संघचालक उ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed