फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dies Suddenly in Advocate’s Chamber Before Court Hearing in Kasganj

UP: कुर्सी पर बैठे-बैठे मौत...भतीजा समझ रहा था सो रहे हैं ताऊ, ऐसे चली गई जान

Thu, 11 Sep 2025 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 12:02 PM IST
सार

कोर्ट में तारीख पर भतीजे के साथ आए ताऊ की मौत हो गई। बताया गया है कि ताऊ को उसने कुर्सी पर बैठा दिया था। कोर्ट रूम से आवाज लगाई गई, तो वो ताऊ के पास पहुंचा। ताऊ को उठाया, तब पता चला कि उनकी तो मौत हो गई। 

विज्ञापन
Dies Suddenly in Advocate’s Chamber Before Court Hearing in Kasganj
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

कासगंज में जमीन के विवाद की बहस की तारीख करने कोर्ट आए वादी की अधिवक्ता चैंबर में अचानक मौत हो गई। परिजन उनके शव को घर ले गए। घटना उस समय हुई जब कोर्ट रूम में वादी का नाम पुकारा जा रहा था। जब वह नहीं पहुंचे तो उनका भतीजा बुलाने पहुंचा, उसने देखा कि ताऊ की मौत हो गई। यह घटना कोर्ट परिसर में चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन


वादी रामदास (78) निवासी गांव मिलकिनिया थाना क्षेत्र सोरोंजी का वर्ष 2006 से वासुदेव से चबूतरे का विवाद कोर्ट में चल रहा था। इसमें बुधवार को बहस की तारीख लगी थी। वह अपने अधिवक्ता के चैंबर में कुर्सी पर बैठे हुए थे। अचानक साइलेंट अटैक से उनकी मौत हो गई। लोगों ने समझा वह सो रहे हैं। भतीजा अमर सिंह कोर्ट में आवाज सुनने के लिए खड़ा था। कोर्ट से जैसे ही आवाज लगी वह अपने ताऊ को बुलाने के लिए उनके पास आया।
विज्ञापन


अमर सिंह ने ताऊ को आवाज दी, लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया तो उनको हिलाकर देखा। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जब लोगों को उनकी मौत की जानकारी हुई तो वे चकित रह गए। भतीजे अमर सिंह ने बताया कि चबूतरे का विवाद गांव के ही वासुदेव से चल रहा था। बहस की तारीख के चलते कोर्ट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed