फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Demand to expel MP from Congress; Mahila Morcha stages protest.

Kasganj News: सांसद को कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग, महिला मोर्चा का धरना

Mon, 12 Oct 2026 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demand to expel MP from Congress; Mahila Morcha stages protest.
फोटो12कासगंज में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की पदा​धिकारी व कार
कासगंज। सांसद अंगोमचा बिमोल को कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग को भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। नारी शक्ति हुंकार आंदोलन के तहत कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की आवाज उठाते हुए कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. सांत्वना पाराशर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सांसद से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले का हवाला देते हुए उन्हें कांग्रेस से बाहर करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों में पार्टी को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए और महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए महिलाओं के अधिकारों की रक्षा का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed