{"_id":"6a63a23410c29e0d2c07dea1","slug":"deep-cracks-appeared-in-houses-families-forced-to-flee-kasganj-news-c-175-1-kas1009-151137-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मकानों में आई गहरी दरारें, पलायन को मजबूर हुए परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मकानों में आई गहरी दरारें, पलायन को मजबूर हुए परिवार
विज्ञापन
फोटो 38 - गंजडुंडवारा के मोहल्ला बरी थोक में दीवार में आई दरार का दृश्य। स्रोत : संवाद
गंजडुंडवारा। कस्बा के मोहल्ला बरी थोक चौक में मकानों में अचानक पड़ रही गहरी दरारों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले करीब एक सप्ताह से कई घरों की दीवारों और छतों में दरारें आने का सिलसिला जारी है। हालात को देखते हुए प्रभावित परिवार अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।
शुक्रवार शाम नगर पालिका परिषद ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को मकान खाली करने की सलाह दी और संकरी गली को भी बंद करा दिया है। मोहल्ले के मुबीन, नबजुल, चांद मियां, सलीम, हाशिम और शरीफ सहित कई लोगों के मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं।
कुछ मकानों की दीवारें इस तरह फट गई हैं कि उनके आर-पार दिखाई देने लगा है, जबकि कई जगह दीवार और छत के जोड़ अलग होते नजर आ रहे हैं। लगातार बढ़ती दरारों ने मकानों की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मकानों में दरार आने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ लोग जमीन के नीचे हलचल की आशंका जता रहे हैं, जबकि कुछ इसे आसपास हुए निर्माण कार्य से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर नगर पालिका के जेई और लेखाकार गंगाप्रसाद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना की जानकारी फैलने के बाद आसपास के क्षेत्रों से भी लोग दरार वाले मकानों को देखने पहुंच रहे हैं। पालिका के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मुनादी कराई और लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से मकान खाली करने की सलाह दी।
हादसे की आशंका पर संकरी गली को अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। मोहल्ले के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भेजकर मकानों में आई दरारों की जांच कराई जाए, जिससे वास्तविक कारण सामने आ सके और समय रहते सुरक्षा के जरूरी कदम उठाए जा सकें।
-- -- -- --
रात में रहने में लग रहा डर
मकानों में हो रही टूट-फूट से मोहल्लेवासियों में भय का माहौल है। लोग रात में अपने घरों में रुकने से डर रहे हैं। कई परिवार जरूरी सामान लेकर रिश्तेदारों या अन्य सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में सबसे अधिक चिंता देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की सी आवाज भी उन्हें किसी बड़े हादसे की आशंका से डरा देती है।
-- -- -
नोटिस से बढ़ी प्रभावित परिवारों की चिंता
मकानों में दरारों से पहले ही परेशान परिवारों की चिंता नगर पालिका के नोटिस के बाद और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि सुरक्षा के लिए मकान खाली करने के निर्देशों का पालन किया जाएगा, लेकिन प्रशासन को केवल घर खाली कराने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। प्रभावित लोगों ने विशेषज्ञों की टीम से जांच कराकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई।
वर्जन
मामले की जानकारी मिलने पर मौके का निरीक्षण कराया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को सावधानी बरतने और मकान खाली करने की सलाह दी गई है। उच्चाधिकारियों को भी स्थिति से अवगत कराया गया है। - मुनव्वर हुसैन, चेयरमैन