फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dark clouds gathered in the morning; weather changed due to light rain.

Kasganj News: सुबह छाए काले बादल, बूंदाबांदी से बदला मौसम

Mon, 12 Oct 2026 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dark clouds gathered in the morning; weather changed due to light rain.
फोटो55मोहनपुरा क्षेत्र में बूंदाबांदी शुरू होते ही धान की फसल को इकट्ठा करते किसान । संवाद
कासगंज/ढोलना। ढोलना क्षेत्र में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


सुबह घने बादलों के चलते बारिश के आसार बने रहे। बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से वातावरण में नमी बढ़ गई तथा तापमान में गिरावट महसूस की गई। अचानक बदले मौसम ने लोगों का ध्यान खींचा। दिन की शुरुआत ठंडे और नम वातावरण के साथ हुई, जिससे लोगों को मौसम में ठंडक का एहसास हुआ।
विज्ञापन


हालांकि, दोपहर बाद धूप निकलने से मौसम फिर बदल गया। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
---------------

बूंदाबांदी से बढ़ी किसानों की चिंता
मोहनपुरा। सोमवार सुबह करीब 8 बजे मोहनपुरा और आसपास के क्षेत्रों में काले बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे बाजरा और धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। पहले ही बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की मार झेल चुके किसान अब फसल सुरक्षित रखने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में खरीफ की फसल पककर तैयार है। कई किसानों ने कटी फसल सुखाने के लिए खेतों में छोड़ रखी है, जिसके भीगने से गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा के कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. आकाश कुमार ने किसानों को मौसम पर नजर रखने और कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed