फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Cow shelter accused of selling cows; FIR registered against 35 people, including the head of the organization.

Kasganj News: गोशाला पर गाय बेचने का आरोप, प्रधान सहित 35 पर प्राथमिकी

Wed, 21 Jan 2026 01:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 21 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
सहावर। ग्राम पंचायत खाता फरीदपुर स्थित सरकारी गोशाला प्रबंधन पर गाय बेचने का गंभीर आरोप लगा है। इसका वीडियो बनाने पर युवक के साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर निवासी ओमेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की शाम उन्हें सूचना मिली थी कि खाता फरीदपुर गोशाला से गाय बेची जा रही हैं। इसकी पुष्टि के लिए उन्होंने अपने भतीजे अमित और उसके साथी ओपी को वहां भेजा। जब मंगलवार की सुबह अमित गोशाला से गाय को ले जाने का वीडियो बनाने लगा तो वहां मौजूद कर्मचारियों व अन्य लोगों ने उनकी जमीन पर गिराकर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मारपीट की जानकारी मिलने पर ओमेंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भतीजे को बचाया। उन्होंने ग्राम प्रधान राजकुमार से इसकी शिकायत की। आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय प्रधान गाली-गलौज पर उतार आए। प्रधान करीब 35 अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर आए और उन लोगों के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर पर प्रधान समेत 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed