Kasganj: सिपाही ने होटल के कमरे में घुसकर युवती से की अश्लील हरकत, मुंबई से शादी समारोह में शामिल होने आई है
कासगंज में एक सिपाही ने होटल के कमरे में घुसकर युवती से अश्लील हरकते कीं। वह मुंबई से शादी समारोह में शामिल होने आई है। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में होटल में ठहरी मुंबई की युवती के कमरे में आगरा रिजर्व पुलिस लाइन का एक सिपाही घुस गया। उसने युवती से अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गई। युवती की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार किया है।
मुंबई से एक युवती अन्य परिजनों के साथ सोरोंजी थाना क्षेत्र के लहरा रोड पर एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। वह बृहस्पतिवार की रात निजी कार से आकर कासगंज गेट स्थित होटल श्रीजी में अन्य परिजनों के साथ ठहरी। शुक्रवार को शादी समारोह है। इसी होटल में आगरा रिजर्व पुलिस लाइन का सिपाही कुलदीप सिंह भी रुका हुआ था। वह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आया था।
सिपाही ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं
युवती का आरोप है कि रात्रि में सिपाही बार-बार उसके रूम का दरवाजा खटखटा रहा था। उसके दरवाजा खोलने पर नशे में धुत्त सिपाही ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। युवती द्वारा शोर मचाने पर वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया।
होटल संचालक की भूमिका संदिग्ध
युवती ने सिपाही कुलदीप सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने और होटल संचालक के खिलाफ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा है। वहीं होटल संचालक की भूमिका के बारे में तफ्तीश जारी है।