{"_id":"6acd22481972d0c51306516c","slug":"commuting-has-to-be-done-amidst-potholes-kasganj-news-c-25-agr1074-1183727-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गड्ढों के बीच से करना पड़ रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गड्ढों के बीच से करना पड़ रहा आवागमन
विज्ञापन
फोटो 22- मनोज मौर्य। संवाद
सोरोंजी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत महज दो साल पहले नवनिर्मित होडलपुर से वीसा नगला मार्ग बदहाली के आंसू रो रहा है। घटिया निर्माण और नालियों के अभाव के कारण 15 किलोमीटर लंबा यह मार्ग आज गड्ढों में तब्दील हो चुका है जिससे रोजाना आवागमन करने वाले हजारों ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
बरकुला होकर गुजरने वाले इस मार्ग पर भीलौर, वीसा नगला, बरी नगला और नगला नाई जैसे कई गांव बसे हैं। इन गांवों के ग्रामीण और तीर्थनगरी जाने वाले यात्री इसी मुख्य मार्ग का उपयोग करते हैं। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव के कारण ई-रिक्शा, तांगे और बाइक चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे आए दिन वाहन पलटते हैं और लोग गंभीर रूप से चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे नालियों का निर्माण न होने से घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर भर रहा है जिससे डामर उखड़ गया और मार्ग दलदल बन गया है। रंजीत मौर्य, धर्मदेव यादव, डॉ. साहब सिंह, नाथूराम और वेदपाल समेत क्षेत्र के तमाम ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का पुनर्निर्माण कराने और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ग्रामीणों की बात
- इस मार्ग पर बाइक से आने जाने में कई बार बाइक गिरने का डर लगा रहता है। मरीज व बुजुर्गों को ई रिक्शा में बैठकर आने जाने से झटके लगने से काफी परेशानी होती है- रमेश चंद, वीसा नगला
- गांवों से बुग्गी, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि में फसल लादकर लाते समय सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण इनके पलटने का डर बना रहता है। प्रशासन सड़क को शीघ्र सही कराए- मनोज मौर्य, होडलपुर-- -- -- -- -- -- --
वर्जन-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी यह सड़क जल्द खराब हो जाने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। जिला प्रशासन को इस सड़क के निर्माण के लिए पत्र लिखा है- प्रमोद कुमार , ग्राम प्रधान प्रशासक आनंदीपुर
विज्ञापन
बरकुला होकर गुजरने वाले इस मार्ग पर भीलौर, वीसा नगला, बरी नगला और नगला नाई जैसे कई गांव बसे हैं। इन गांवों के ग्रामीण और तीर्थनगरी जाने वाले यात्री इसी मुख्य मार्ग का उपयोग करते हैं। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव के कारण ई-रिक्शा, तांगे और बाइक चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे आए दिन वाहन पलटते हैं और लोग गंभीर रूप से चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे नालियों का निर्माण न होने से घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर भर रहा है जिससे डामर उखड़ गया और मार्ग दलदल बन गया है। रंजीत मौर्य, धर्मदेव यादव, डॉ. साहब सिंह, नाथूराम और वेदपाल समेत क्षेत्र के तमाम ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का पुनर्निर्माण कराने और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की बात
- इस मार्ग पर बाइक से आने जाने में कई बार बाइक गिरने का डर लगा रहता है। मरीज व बुजुर्गों को ई रिक्शा में बैठकर आने जाने से झटके लगने से काफी परेशानी होती है- रमेश चंद, वीसा नगला
- गांवों से बुग्गी, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि में फसल लादकर लाते समय सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण इनके पलटने का डर बना रहता है। प्रशासन सड़क को शीघ्र सही कराए- मनोज मौर्य, होडलपुर