{"_id":"693c581ab3019cc0a30ca6dd","slug":"child-raped-in-a-house-under-construction-kasganj-news-c-175-1-kas1003-140737-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बालक से निर्माणाधीन मकान में कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बालक से निर्माणाधीन मकान में कुकर्म
Fri, 12 Dec 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर कस्बे में शुक्रवार को छह साल के बालक से निर्माणाधीन मकान में पड़ोस के रहने वाले व्यक्ति ने कुकर्म किया। परिजन के मौके पर पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
कस्बे में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका छह साल का बेटा शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान मोहल्ले में रहने वाला आरोपी वेद प्रकाश गुप्ता (57) उसे बहला-फुसलाकर पास के निर्माणाधीन मकान में ले गया। जहां उसके साथ कुकर्म किया। काफी देर बाद तक बालक घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। इस दौरान परिजन को निर्माणाधीन मकान में आरोपी बालक के साथ कुकर्म करते नजर आया। परिजन के मौके पर पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग निकला। परिजन के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग एकत्रित हो गए। परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजन व अन्य से पूछताछ की। देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि बालक से कुकर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है।