फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Chants echoed at the Ganga ghats on the tenth day of Pitru Paksha.

Kasganj News: पितृ पक्ष के दसवें दिन गंगा के घाटों पर गूंजे मंत्रोच्चार

Mon, 05 Oct 2026 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Chants echoed at the Ganga ghats on the tenth day of Pitru Paksha.
फोटो35सोरोंजी में पितरों का तपर्ण करते लोग। संवाद
सोरोंजी। पितृ पक्ष में अपने पितरों की मोक्ष की कामना लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थनगरी सोरोंजी पहुंच रहे हैं। मान्यता के अनुसार तीर्थनगरी में संतान द्वारा जल तर्पण और विधि-विधान से श्राद्ध पूजा करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु प्रतिदिन यहां पहुंचकर अपने तीर्थपुरोहितों से संपर्क कर श्राद्ध कर्म करा रहे हैं।
विज्ञापन

तीर्थपुरोहित श्रद्धालुओं का विवरण अपनी पोथियों में दर्ज करने के साथ श्राद्ध पूजा की सामग्री जुटाते हैं। इसके बाद हरिपदी गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं से जल तर्पण कराया जाता है और विधि-विधान से श्राद्ध पूजा संपन्न कराई जाती है। श्रद्धालु ब्राह्मणों को सामूहिक भोज कराने के साथ अन्न, वस्त्र और अन्य सामग्री दान कर दक्षिणा भी दे रहे हैं। पितृ पक्ष के दसवें दिन भी हरिपदी गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घाटों पर मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय नजर आया। विद्वान आचार्य धर्मधर द्विवेदी, प्रद्युम्न निर्भय, शशिधर द्विवेदी, नरेश बरवारिया, हेमंत त्रिगुणायत, राहुल वशिष्ठ और दिलीप शास्त्री सहित अन्य आचार्य विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं को विधि-विधान से श्राद्ध पूजा कराते दिखाई दिए।
विज्ञापन




---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पितृ पूजन करने कर्नाटक-आंध्र प्रदेश के श्रद्धालु आए

सोरोंजी। तीर्थनगरी सोरों में कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से 108 श्रद्धालुओं का दल पितृ पूजन के लिए पहुंचा। आचार्य दिलीप शास्त्री और नरेश बरबारिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हरि की पौड़ी किनारे स्थित यज्ञशाला में विधि-विधान से पितृ पूजा संपन्न कराई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी के पवित्र जल में स्नान कर गंगा मैया की पूजा-अर्चना की।
पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी की परिक्रमा की और विभिन्न मंदिरों में देव दर्शन किए। हैदराबाद से आए पंडित वेंकटेश्वर अय्यर और श्रीधर गुप्ता ने बताया कि पितृ पक्ष में श्राद्ध पूजा के लिए पूरे भारतवर्ष में शूकर क्षेत्र से श्रेष्ठ कोई दूसरा स्थान नहीं है। मौके पर वराह मंदिर के सेवायत नरेश त्रिगुणायत ने हैदराबाद से आए पंडित वेंकटेश्वर अय्यर को भगवान वराह का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed