{"_id":"6a0b51f0917f86df9208b33f","slug":"bus-checking-campaign-begins-chaos-ensues-kasganj-news-c-175-1-kas1009-147873-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बसों में चेकिंग अभियान शुरू, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बसों में चेकिंग अभियान शुरू, मची खलबली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने राजस्व नुकसान बचाने के लिए कमर कस ली है। सचल दल गाड़ियों की संख्या में कमी के बाद यह कदम उठाया गया है। सोमवार को प्रभारी एआरएम नीरज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम ने अभियान चलाया।
निगम की विशेष टीम ने विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग की। इस कार्रवाई से रूट पर दौड़ रही बसों के चालकों और परिचालकों में खलबली मची रही। औचक चेकिंग अभियान में प्रभारी एआरएम के साथ यातायात सहायक निरीक्षक ललित कुमार भी मौजूद रहे।
प्रभारी एआरएम ने बताया कि चेकिंग टीम ने जिले के प्रमुख रूटों पर बसों को रोका। इनमें कासगंज-एटा-आगरा मार्ग, कासगंज-मथुरा मार्ग और कासगंज-बरेली मार्ग शामिल थे। टीम ने चलती बसों को रुकवाकर यात्रियों की गिनती की। उनके पास मौजूद टिकटों का इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन से मिलान भी कराया गया।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी को पकड़ना था। प्रभारी एआरएम ने बताया कि परिवहन निगम को वित्तीय नुकसान से बचाना है। यात्री सुविधाओं को पारदर्शी बनाना भी इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि बिना टिकट यात्री मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
टिकट वितरण में अनियमितता पर भी संबंधित परिचालक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।औचक चेकिंग अभियान में प्रभारी एआरएम के साथ यातायात सहायक निरीक्षक ललित कुमार भी मौजूद रहे।