{"_id":"6930807d38df7cda430a0b80","slug":"boys-will-get-to-play-kabaddi-up-to-the-state-level-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-140320-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कबड्डी में बालकों को राज्य स्तर तक खेलने का मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कबड्डी में बालकों को राज्य स्तर तक खेलने का मिलेगा
Wed, 03 Dec 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कबड्डी खिलाड़ियों की राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली, बालक वर्ग प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित होंगे। इसमें मंडलीय ट्रायल के लिए खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे। मंडल के बाद खिलाड़ियों को राज्य स्तर तक खेलने का मौका मिलेगा।
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि बालक कबड्डी खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तर पर जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता होनी है। इसके लिए मंडलीय टीम का चयन होना है। जिला स्तरीय ट्रायल्स का आयोजन 4 दिसंबर को सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीद नगर सोरों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद मंडल स्तरीय ट्रायल अलीगढ़ में होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 9 से 11 दिसंबर तक गाजीपुर में आयोजित होगी। जिला स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी आयु संबंधी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति व छाया प्रति के साथ समय से पहुंचकर प्रतिभाग कर सकते हैं।