{"_id":"6999c313e71b89b77f0d409f","slug":"bodies-of-couple-and-three-children-found-in-kasganj-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP में बड़ी घटना: परिवार के पांच लोगों के मिले शव, फंदे पर लटका था पति; जमीन पर मिलीं पत्नी और बच्चों की लाशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP में बड़ी घटना: परिवार के पांच लोगों के मिले शव, फंदे पर लटका था पति; जमीन पर मिलीं पत्नी और बच्चों की लाशें
Sat, 21 Feb 2026 08:07 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 21 Feb 2026 08:07 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पांच लोगों के शव मिले हैं। इसमें पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कासगंज में पांच लोगों के मिले शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के अमांपुर के एक परिवार के पांच लोगों के शव एक घर में मिलने से सनसनी फैल गई। दिल दहलाने वाली घटना पर मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक घर के मुखिया ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की जान लेने के बाद फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी। पड़ोसियों और परिजन से बातचीत के बाद डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इस वारदात के पीछे प्रथम दृष्टया आर्थिक तंगी का कारण सामने आया है। परिवार के लोगों की मौत तीन दिन पहले हुई है। घटना से पहले मृतक मुखिया ने घर के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए और एक दरवाजे पर ताला भी लगा दिया। इसके बाद पत्नी बच्चों की जान लेकर फंदा लगा लिया।
इस घटना में सत्यवीर (45), उसकी पत्नी रामश्री (40), उसकी बड़ी बेटी प्राची (14), आकांक्षा (13) एवं बेटा गिरीश (10) के शव पुलिस ने बंद घर से बरामद किए। शनिवार शाम साढ़े छह बजे बंद घर में परिवार के मुखिया सत्यवीर व अन्य परिजनों के मृत होने की सूचना पुलिस मिली। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। चूंकि घर अंदर से बंद था इसलिए पुलिस प्रवेश नहीं कर सकी। इस पर एसपी ने फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा और वीडियोग्राफी कराकर बंद मकान का दरवाजा कटवाया।
घर के अंदर सत्यवीर का शव छत के कुंदे पर साड़ी के फंदे पर लटका मिला जबकि पत्नी रामश्री का शव दूसरे स्थान पर पड़ा हुआ था उसके गले पर निशान भी पाया गया। दोनों बेटी और बेटे के मुंह से झाग निकल रहे थे। बड़ी बेटी प्राची के मुंह से खून भी निकला था। पुलिस के मुताबिक विषाख्त पदार्थ खिलाकर बच्चों की जान ली। पड़ोसियों ने बताया कि सत्यवीर आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और उसका घर भी इस तरह की गवाही दे रहा था। उसके घर का चूल्हा बुझा पड़ा था। आस पास बर्तन भी दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
वहीं कुछ लोगों ने यह भी बताया कि सत्यवीर के बेटा गिरीश पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था। जिसके कारण न वह धंधा कर पा रहा था और वह आर्थिक बोझ से दबा हुआ था। मौके पर डीआईजी प्रभाकर चौधरी, जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं एसपी अंकिता शर्मा मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हो रहा है कि यह आत्महत्या का मामला है। शेष जानकारी एक्सपर्ट ओपिनियन व जांच पड़ताल के बाद आएगी। जो लोगों से बातचीत हुई है। उसमें आर्थिक तंगी की बात सामने आई है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन